कौन थीं ‘दंगल गर्ल’ Suhani Bhatnagar जिनका 19 की उम्र में निधन? आमिर खान की बेटी बन हुई थीं मशहूर

सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। मात्र 19 साल की उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सुहानी के निधन की खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं। लोग ‘दंगल’ गर्ल की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव

सुहानी भटनागर 25 नवंबर 2021 के बाद से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं आई हैं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। सुहानी का लुक काफी बदल गया था। वह पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं।