चंद्रबाबू NDA में क्यों लौटे, 2024 के लिए फॉर्मूला क्या? गठबंधन से क्यों अलग हुई थी टीडीपी?

लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। यह स्वीप होगा। नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह बर्बाद हो गया है। भाजपा, टीडीपी के एक साथ आने से देश और राज्य का भला होगा।प्रदेश में टीडीपी और जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हालांकि, गठबंधन के नए समीकरण के लिए फार्मूला क्या होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 



अमित शाह और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात में क्या हुआ है? इससे पहले कब 2024 के लिए दोनों दलों के साथ आने की खबरें आई थीं? चंद्रबाबू नायडू की पार्टी पहले कब-कब किन गठबंधनों के साथ रह चुकी है? आंध्र प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति क्या है? गठबंधन के लिए फार्मूला क्या हो सकता है?आइये जानते हैं…