चीन के साथ हो गया खेला! जिस एयरपोर्ट को बनवाने में की थी मदद, श्रीलंका ने भारत को दिया उसका कंट्रोल

श्रीलंका के हंबनटोटा में मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा अब एक भारतीय और रूसी कंपनी को सौंप दिया गया है। श्रीलंकाई कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले को चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

चीन ने हवाईअड्डा बनवाने में की थी मदद

बता दें कि इस हवाईअड्डे को बनवाने के लिए चीन ने श्रीलंका की वित्तीय मदद की थी। हालांकि, इसे ड्रैगन की एक बड़ी साजिश बताया गया था। दरअसल, चीन ने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उच्च ब्याज दर पर लोन दिया था।

चीन के एग्जिम बैंक ने लगभग 19 करोड़ डॉलर की राशि दी थी। चीन पर कई विशेषज्ञों ने आरोप लगाए थे कि उसने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से श्रीलंका को एक और बड़े कर्जजाल में फंसाया है।