चीन ने ताइवान पर फिर डाली बुरी नजर, सीमा के चारों ओर घूमते दिखे कई चीनी सैन्य विमान और नौसैनिक जहाज

 ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने शनिवार को कहा कि नौ चीनी सैन्य विमानों और पांच नौसैनिक जहाजों को शुक्रवार स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक देश के चारों ओर घूमते हुए पाया गया।

ताइवान के एमएनडी बयान के अनुसार, चीनी कार्रवाई के जवाब में ताइवान ने स्थिति की निगरानी की और लड़ाकू गश्ती विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

गुरुवार को 26 सैन्य विमान घूमते दिखे थे’

इससे पहले शुक्रवार को ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने गुरुवार को सुबह 6 बजे और शुक्रवार को सुबह 6 बजे तक देश के आसपास 26 चीनी सैन्य विमानों और पांच नौसैनिक जहाजों को देखा गया।

एमएनडी ने कहा कि 26 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से 14 विमान ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार कर गए थे। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो चीनी सैन्य विमानों को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के पूर्वोत्तर क्षेत्र में देखा गया और तीन अन्य लड़ाकू विमान दक्षिण-पश्चिम एडीआईजेड में प्रवेश कर गए थे।

ताइवान ने बढ़ाई सुरक्षा

एमएनडी के अनुसार, चीन की कार्रवाई के बाद ताइवान ने अपनी खुफिया, निगरानी और टोही प्रणालियों का उपयोग करके स्थिति की निगरानी की और लड़ाकू गश्ती विमान, नौसैनिक जहाजों और भूमि-आधारित वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

ताइवान न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि मई में अब तक ताइवान के एमएनडी ने 30 बार चीनी सैन्य विमान और 16 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। ताइवान न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के आसपास अधिक सैन्य विमान और नौसैनिक जहाजों का संचालन करके ‘ग्रे ज़ोन रणनीति’ का उपयोग तेज कर दिया