जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से आठ लोग घायल

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बना एक पंडाल गिर गया। 

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास शनिवार सुबह एक पंडाल गिर गया। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिससे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।