देर रात मुंबई पुलिस की हिरासत में Munawar Faruqui, हुक्का बार पर छापेमारी में पकड़े गए थे कॉमेडियन

बिग बॉस’ के विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अब मुनव्वर फारूकी पर पुलिस की गाज गिरी है। मगलावर को आधी रात उन्हें पुलिस वहिरासत में लिया गया। मुनव्वर को हुक्का पार्लर रेड (Hookah Bar Raid) केस में हिरासत में लिया गया था। 

हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके लिए चिंतित हो गए थे। कॉमेडियन वैसे ही छोटी-मोटी कंट्रोवर्सी का शिकार होते रहते हैं। ऐसे में हुक्का बार रेड केस में उनका नाम सामने आने के बाद फैंस को उनके लिए चिंता सताने लगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुनव्वर को 13 समेत हिरासत में लिया गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया

सामने आई जानकारी के अनुसार, ”स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और बाकी लोगों को हुक्का पीते देखा गया। उनके एक्ट का वीडियो भी हमारे पास है। हमने मुनव्वर और बाकी लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया क्योंकि जो धाराएं लगी थीं, वह बेलेबल थीं।