पति नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी, मर्जी के बगैर तीन माह पहले कर दी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि शादी के तीन महीने बाद ही महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला ने इसके लिए पुलिस से भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह पांच वर्ष से युवक से प्रेम करती है। उसकी शादी मर्जी के बिना तीन महीने पहले कर दी। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
दरअसल बृहस्पतिवार की दोपहर महिला प्रेमी मिलने के लिए उसके घर आया था। इस दौरान घर पहुंचे महिला के पति ने पकड़ लिया और महिला के प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के प्रेमी और पति को थाने ले गई। जहां शांतिभंग में चालान किया गया।
शुक्रवार को थाने पहुंची महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रही रहना चाहती है। पति के साथ नहीं रहेगी। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति और प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया था। महिला इसके बाद थाने नहीं आई है। यदि कोई तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रही शादीशुदा महिला से मिलने उसका प्रेमी पहुंच गया। महिला का पति घर पहुंचा तो उसने प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई की। साथ ही यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी मामला है। एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पति और पत्नी के बीच विवाद की भी जानकारी मिली है।