15 मिनट में 2 घंटे का सफर, समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन

बता देें कि आज देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल के जरिए महज 15 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय की जा सकेगी।
इसके साथ हीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का लोकार्पण करेंगे। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। मालूम हो कि पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। दरअसल, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है।