पारिवारिक विवाद में भतीजों पर दागी गोलियां, एक की मौत

पुंछ जिले के गांव दरादुलियां में शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे पारिवारिक विवाद में एक पूर्व सैनिक ने अपने सगे भतीजों पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दी। इसमें एक भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (32) पुत्र कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चाचा जोगिंदर सिंह (60) पुत्र जोध सिंह दोनों निवासी गांव दरादुलियां के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गगनदीप सिंह के शव को कब्जे में लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।



वहीं, वारदात के बाद आरोपी जोगिंदर सिंह ने खुद को पत्नी सहित अपने घर में बंद कर लिया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुंछ थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से मृतक और आरोपी के घरों पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वारदात के समय गगनदीप सिंह का भाई गुरमेल सिंह भी मौजूद था। 

गुरमेल ने बताया कि चाचा जोगिंदर सिंह ने गगनदीप को घर बुलाकर अपनी पत्नी, बेटे और साले के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। गुरमेल के मुताबिक चाचा ने उस पर भी गोली चलाई, लेकिन उसने पिल्लर के पीछे छिपकर जान बचाई। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परेंदसिंह एवं सदस्य सुरजन सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे हमें दरादुलियां से फोन पर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर एसएचओ पुंछ और डीएसपी हेडक्वार्टर खुद टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तड़के करीब तीन बजे शव को अस्पताल पहुंचाया।


सूत्रों के अनुसार, गांव दरादुलियां निवासी कुलबीर सिंह और जोगिंदर सिंह पुत्र जोध सिंह के बीच कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसके चलते कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बिरादरी के समक्ष समझौता भी हो गया था। उसके उपरांत कुलबीर सिंह के पुत्र गगनदीप सिंह ने चाचा को धमकी दी थी