सेहत से लेकर त्वचा तक के लिए गुणकारी है Ice Bath

खानपान से लेकर वेलनेस तक, आए दिन कोई नया ट्रेंड देखने को मिलता है। आइस बाथ इन्हीं ट्रेंड्स में से एक है, जो आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। बीते कुछ में कई मशहूर हस्तियां आइस बाथ करती नजर आई हैं। इन दिनों, आइस बाथ या ठंडे पानी में गोता लगाना सोशल मीडिया पर सेलेब्स और आम लोगों दोनों के लिए सबसे ट्रेंडी चीज बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं क्या है आइस बाथ और इसके फायदे-

मांसपेशियों की रिकवरी तेज करे

आइस बाथ यानी बर्फ के पानी से नहाने से से मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से हो सकती है और चोट लगने का खतरा कम हो सकता है।

सूजन कम करे

हैवी एक्सरसाइज या कसरत करने के बाद, आइस बाथ करने से सूजन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

बर्फ के पानी से नहाने से इसका ठंडा तापमान सर्कुलेशन को स्टीमूलेट करता है, जिससे मांसपेशियों में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन डिलीवरी में बढ़ोतरी होती है।

मेंटल हेल्थ के लिए गुणकारी

आइस बाथ को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। इसे करने से रिलैक्सेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे

बर्फ के पानी से नहाने से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। आइस बाथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है, जिससे बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ-साथ आइस बाथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। बर्फ का ठंडा तापमान स्किन पोर्स को टाइट करने, सूजन को कम करने और एक ग्लो को बढ़ावा देकर त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।