दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी नाव पलटने से 22 लोगों की मौत

अंटानानारिवो 13 मार्च (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका में मेडागास्कर के समुद्री तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलटने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। मेडागास्कर के बंदरगाह प्राधिकरण ने रविवार शाम को यह जानकारी दी। मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मेडागास्कर के समुद्री तट पर नाव के पलटने के समय उस पर 47 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार 23 लोगों को बचा लिया गया जबकि दो लापता लोगों की तलाश में खोजी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाव फ्रांस के मयोटे द्वीप जा रही थी।