मेक्सिको के एक बार को 1 शख्स ने जला दिया, 11 लोगों की मौत अन्य घायल

मेक्सिको के एक बार को 1 शख्स ने जला दिया
मेक्सिको के एक बार को 1 शख्स ने जला दिया

मेक्सिको में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां के एक बार में शख्स ने महिला से दुर्व्यवहार करने की वजह से उसे बाहर निकाल दिया गया था. वह शख्स वापस बार में आया और फिर पूरे बार में ही आग लगा दिया। इस हादसे में जलने और डैम घुटने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. यह घटना शुक्रवार की मध्य रात में हुआ था. सोनोरा के राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि इस आग से 7 पुरुषों और 4 महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई.

सोनोरा के राज्य अभियोजक कार्यालय ने बताया है कि हमलावर ने महिलाओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने के लिए बार से बाहर निकाला गया था और फिर वापस आकर उसने बार में आग लगा दी। इस हमले में शख्स ने बार पर ज्वलंत वस्तु फेंकी, संभवत: वह मोलोटोव कॉकटेल था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सोनोरा राज्य के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में हुई थी।

एक नशे में धुत शख्स के संबंध में खबर है। सोनोरा राज्य के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में हुई घटना में दो महिलाएं मृतक हो गईं। शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोनोरा राज्य के अभियोजकों ने कहा है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शनिवार के हमले के समय आरोपी नशे में था। उसे महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने के कारण उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद वह वापस आकर बार में आग लगा दी।

ये भी पढें: मॉस्को के एक मॉल में खौलता हुआ पानी का पाइप फटा, 4 लोगों की मौत अन्य घायल