चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को फोन किया

Chandrayaan 3
Chandrayaan 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ को फोन कर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु में उनसे मुलाकात कर पूरी टीम का व्यक्तिगत तौर पर स्वागत करेंगे।

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख से कहा, ”सोमनाथ जी…आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा है। आपके परिवार वाले भी प्रसन्न होंगे। आपको और आपकी टीम को हार्दिक बधाई।”

चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद, पीएम मोदी ने इसे “एक नए युग की शुरुआत” बताया।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के हर कोने में जश्न मनाया जा रहा है। मैं भी इस गौरवपूर्ण क्षण को संजोने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल हो रहा हूं। यह एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।” उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों की समर्पित टीम की भी सराहना की जिन्होंने मिशन को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।