ट्राला-बस की टक्कर , आठ लोगों की मौत

Ambala Accident
Ambala Accident

Ambala Accident , अंबाला, 03 मार्च (वार्ता) : हरियाणा के अंबाला जिले में चंडीगढ़-यमुनानगर मार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्राले और निजी बस की टक्कर से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार हादसा शहजादपुर में ककर माजरा के निकट हुआ।

Ambala Accident

बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है

यह भी पढ़ें :  GURUGRAM: गुरुग्राम में ‘जी20‘ गमले चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार