इटली जहाज दुर्घटना : मृतकों में दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल

Italy ship crash
Italy ship crash

Italy ship crash, इस्लामाबाद, 03 मार्च (वार्ता) : पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी इटली तट पर हुई जहाज दुर्घटना में मारे गये लोगों में कम से कम दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं जबकि 17 अन्य को बचा लिया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुतज़ ज़हरा बलूच ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , “ जहाज दुर्घटना में दो लोग अभी भी लापता हैं। रोम में हमारा दूतावास सक्रिय रूप से इतालवी अधिकारियों के साथ हादसे में बचे लोगों और मृतकों के अवशेष को स्वदेश लाने के लिए प्रयासरत है।

Italy ship crash

” उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को हुई दुर्घटना में 64 से अधिक शरणार्थी मारे गए थे। जहाज में कथित तौर पर 100 से अधिक शरणार्थियों को ले जाया जा रहा था। ये शरणार्थी मुख्य रूप से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से थे

यह भी पढ़ें : THOMAS LEE DEATH: अपने ही कार्यालय में मृत पाये गये अरबपति अमेरिकी फाइनेंसर थॉमस ली