Article 370 Box Office Day 10: यामी गौतम की आर्टिकल-370 ने फिर मारी दहाड़, 10 दिनों में दना दन हुई धन की वर्षा

यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल-370’ ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी।
अब एक बार फिर से यामी गौतम (Yami Gautam) की ‘आर्टिकल-370’ (Article-370) ने दूसरे वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस फिल्म ने 10 दिनों में कितना कारोबार किया है, चलिए देखते हैं पूरे आंकड़े-
यामी गौतम की फिल्म ने संडे को किया धमाका
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यामी गौतम (Yami Gautam) की ‘आर्टिकल-370 को उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताया जा रहा है। उनके एक्शन से लेकर आर्टिकल 370 की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेकंड वीकेंड काफी अच्छा बीता है।
‘आर्टिकल 370’ ने 9वें दिन कमाई के मामले में पकड़ी रफ्तार, 50 करोड़ से महज चंद कदम दूर
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को करीबन 5.5 करोड़ का कारोबार करने वाली इस मूवी के लिए दूसरा संडे काफी अच्छा रहा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने सिंगल डे पर 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

आर्टिकल 10 डेज कलेक्शन

पहला दिन – 5.9 करोड़ रुपए
दूसरा दिन – 7.4 करोड़ रुपए
तीसरा दिन – 9.6 करोड़ रुपए
चौथा दिन – 3.25 करोड़ रुपए
पांचवा दिन – 3.3 करोड़ रुपए
छठा दिन – 3.15 करोड़ रुपए
सातवां दिन – 3 करोड़ रुपए
आठवां दिन – 3 करोड़ रुपए
नौंवा दिन – 5.5 करोड़ रुपए
दसवां दिन – 6.5 करोड़ रुपए
टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 50.6 करोड़ रुपए
या