एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह, बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनी

Asian Hockey Federation
Asian Hockey Federation

Asian Hockey Federation, रांची, 24 मार्च (वार्ता) : दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो।

Asian Hockey Federation

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने आज यहां बताया कि भोलानाथ सिंह को पुरे एशिया महाद्वीप के उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने पर ए एफ एच के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण ,हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के श्रीवास्तव,एवम हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल के दो दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सममान से सम्मानित कर रहे हैं यह हमलोगों के लिए बहुत बडा सम्मान है।

यह भी पढ़ें : ICC WARRANT: पुतिन के खिलाफ ICC के वारंट को तरजीह नहीं देगा म्यांमार