पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 की मौत

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस बलास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना नीलगंज के जगन्नाथपुर इलाके में की है। सूचना के मुताबिक, इस दमकल में मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल में भेज दिया गया है।

घटनास्थल पर मौके पर पहुंची दत्तपुकुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस धमाके में 6 लोगों की मौत हुई है।

विस्फोट से 100 घरों में आई दरारें

विस्फोट इतना जोरदार था कि लगभग 100 घरों में दरारें आ गई हैं। कई घरों की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस घटना का आरोप पटाखा फैक्ट्री के संचालन पर लगाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री की अनियमितता के पीछे तृणमूल कांग्रेस की मदद शामिल है। लोगों ने पुलिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है और विस्फोट के कारण मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।

ये भी पढें: PM मोदी ‘मन की बात’ में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा की, कहा- ‘दो विश्व रिकॉर्ड बन गए’