भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ को ड्रॉ पर रोका

Cape Town News
Cape Town News

Cape Town News, केपटाउन, 25 फरवरी (वार्ता) : अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अभी तक अजेय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार रात खेले गये एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ‘ए्’ के खिलाफ 4-4 से बराबरी पर रही। इससे पहले भारतीय टीम ने तीनों मैचों में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम को हराया था। दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा दौरा महत्वपूर्ण एशिया कप अंडर-21 के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा है जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफायर है।

Cape Town News

दक्षिण अफ्रीका की लड़कियों क्वानिटा बोब्स ने पहले और 31वें मिनट में भारत के खिलाफ गोल दागे जबकि बियामका वुड ने मैच के छठे मिनट पर गोल दाग कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलायी। भारत की ओर से नीलम ने सातवें मिनट में जबकि दीपिका सीनियर ने आठवें और 30वें मिनट पर गोल कर बढत के अंतर को कम किया वहीं रणप्रीत कौर (25′) और दीपिका के स्कोर से पहले समानता बहाल कर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एक कमांडिंग स्थिति में ला दिया। दूसरे हाफ में क्वानिटा बोब्स और टैरिन लोम्बार्ड के गोलों ने बढ़त को गंवा दिया और खेल बराबरी पर समाप्त हुआ। टीम अपना अगला मैच शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें : ZIRO VALLEY- लेखी ने अरुणाचल में जीरो घाटी में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की सुनिश्चित