Parliament Special Session Live: लोकसभा में चंद्रयान-3 सफलता पर हो रही चर्चा

लोकसभा में चंद्रयान-3 सफलता पर हो रही चर्चा
लोकसभा में चंद्रयान-3 सफलता पर हो रही चर्चा

लोकसभा में मून मिशन चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा शुरू हो चुकी है. इस दौरान सदन के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता अंतरिक्ष में बहुत बड़ी उपलब्धि है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति प्वाइंट नाम देने पर पीएम मोदी को बधाई दी है।