चांद पर चंद्रयान-3 के रोवर ने तय की 8 मीटर की दूरी

चांद पर चंद्रयान-3 के रोवर ने तय की 8 मीटर की दूरी
चांद पर चंद्रयान-3 के रोवर ने तय की 8 मीटर की दूरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ट्वीट करके बताया कि उनके चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी मिशन की शुरुआत की है।

इसरो ने ट्वीट में बताया कि रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली दिखा रहे हैं.”

इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने की क्रिया का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें विक्रम लैंडर के इमेजर कैमरे की मदद से इसे कैद की गई थी।

भारत के चंद्रयान-3 मिशन के तहत, विक्रम लैंडर ने चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी, जिसका ऐतिहासिक मोमेंट देखने का सौभाग्य भारत को मिला था।

ये भी पढें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महंगाई कंट्रोल करने के लिए कही मुख्य बातें