CM केजरीवाल से आज नहीं मिल सकेंगे संजय सिंह और भगवंत मान, जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। आप ने कहा कि तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन मिलने के लिए नई तारीख के बारे में जानकारी देगा।

सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी बुधवार को संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।