माकपा विधायक गिरधारी लाल को मार्शल के जरिए निकाला गया सदन से बाहर

CPI (M) MLA Girdhari Lal
CPI (M) MLA Girdhari Lal

CPI (M) MLA Girdhari Lal, जयपुर 21 मार्च (वार्ता) : राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक गिरधारी लाल को स्थगन प्रस्ताव पर विषय से हटकर बोलने की अनुमति नहीं मिलने के बाद उनके वेल में आकर बैठ जाने पर मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाल दिया गया। अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने शून्यकाल में गिरधारी लाल को स्थगन प्रस्ताव के तहत स्वर्णकार बोर्ड के गठन के विषय पर बोलने की अनुमति दी लेकिन वह विषय से हटकर फसल खराबे पर बोलना चाहा, जिसकी अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी।

CPI (M) MLA Girdhari Lal

इस पर गिरधारी लाल ने यह कहते हुए वेल में आकर बैठ गए कि वह किसानों एवं जनता की आवाज उठाना चाह रहे हैं जिसकी उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। इस पर डा जोशी ने कहा कि सदन में नियम से हटकर कोई बात नहीं की जा सकती और सदस्य अपनी बात जो स्थगन प्रस्ताव में रखी हैं वही बात सदन में उठाये। इस दौरान माकपा के विधायक दल के नेता बलवान पूनियां ने गिरधारी लाल को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और अपनी सीट पर नहीं जाने पर अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सभी जिला मुख्यालयों पर सावित्री बाई फूले वाचनालय स्थापित-यादव