क्या आप भी छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं? तो हो सकती है सेहत के लिए खतरे की घंटी

क्या आप भी छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं
क्या आप भी छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं

कई बार ऐसा होता है कि हम चीजें रख कर भूल जाते हैं। काफी समय बाद हमें याद आता है कि हमने वह चीज कहां रखी थी। लेकिन अगर आपको हमेशा इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। जरूरी नहीं है कि हमें हर चीजें याद रहे, लेकिन अगर आप हर छोटी-छोटी बातें भी भूलने लगे हैं तो ये आपके सेहत के लिहाज से सही नहीं है।

आइए जानते हैं किन कारणों से भूलने की बीमारी होती है?

विटामिन B12 की कमी: विटामिन B12 डीएनए (DNA) और लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, और मेमोरी लॉस हो सकता है।

थायरॉइड ग्रंथियों की समस्या: थायरॉइड ग्रंथियां ब्रेन के विकास में महत्वपूर्ण होती हैं, और इनके अधिक या कम सक्रिय होने से भी मेमोरी लॉस हो सकता है।

ब्लड क्लॉट: नसों में ब्लड क्लॉट होने से ब्रेन को पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता, जिससे मेमोरी और ध्यान क्षमता प्रभावित हो सकती है।

शराब का सेवन: अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से नर्व सेल नष्ट हो सकते हैं और याददाश्त कमजोर हो सकती है।

किडनी की समस्या: किडनी के खराब होने से भी भूल जाने की बीमारी हो सकती है।

सिर पर चोट: कभी-कभी सिर पर चोट लगने से भी मेमोरी लॉस हो सकता है।

इन सभी कारणों के लिए एक चिकित्सक की सलाह लेना और उचित उपचार का पालन करना महत्वपूर्ण है। समय रहते इन समस्याओं का पता चलना और उन्हें सही तरीके से नियंत्रित करना भूलने की बीमारी को सुधार सकता है।

ये भी पढ़ें मेरे तीसरे कार्यकाल में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा: पीएम मोदी की गारंटी