निकोबार आइलैंड में आया भूकंप, तीव्रता 5.0 दर्ज

निकोबार आइलैंड में आया भूकंप
निकोबार आइलैंड में आया भूकंप

निकोबार आइलैंड में भूकंप के तेज झटके की जानकारी मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.0 रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। भूकंप के बाद ताजा जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

यह भूकंप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक दिन पहले भी आया था, जिसकी तीव्रता 5.8 रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई में था और इसके झटके राजधानी पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर महसूस किये गए थे.

ये भी पढें: चंद्रयान-3 ‘सामान्य स्थिति’ में, इसरो के महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास के बाद चंद्रमा की ओर रवाना