झारखंड के BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR, अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

झारखंड के BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR
झारखंड के BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR

झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्हें रांची के कांके पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 500, 504, 505 (2) के तहत अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

जानें शिकायत में क्या था

यह एफआईआर 23 अगस्त को झामुमो के नेता सोनू तिर्की की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इस शिकायत में कहा गया है कि 16 अगस्त को बाबूलाल मरांडी ने एक फेसबुक हैंडल पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन और सोरेन परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के माध्यम से बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनके परिवार को पैदाइशी गड़बड़ और लुटेरा कहा था, जिससे आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची।

बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया 

बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट में बताया कि उनके खिलाफ न केवल रांची में बल्कि झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी एफआईआर दर्ज किए गए हैं। वे यह भी बताते हैं कि सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी संकल्प यात्रा के दौरान अपने खिलाफ पोल खोलने के लिए उन पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।

ये भी पढें: मधुमिता हत्याकांड: यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत