दिल्ली में साकेत कोर्ट के बाहर गोलीबारी, एक महिला घायल

राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी इलाके में साकेत कोर्ट नंबर 3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला घायल हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने करीब चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गयी हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।