हिंदू जागरूक बने, हमें अखंड भारत चाहिए: साध्वी ‌प्राची

साध्वी ‌प्राची
साध्वी ‌प्राची

फिरोजाबाद 26 फरवरी (वार्ता): प्रखर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने मुखर स्वरों में रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है हिंदुओं को जागरूक रहना होगा क्योंकि हमें अखंड भारत चाहिए।

साध्वी प्राची आज मातृशक्ति सम्मेलन में हिस्सा लेने आई थीं। साध्वी प्राची ने स्थानीय तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति से आवाहन किया गया कि आप सभी संकल्प लें कि अपने बच्चों को हिंदुस्तान और समाज की रक्षा के लिए संस्कारित बनाने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा “ मातृशक्ति सम्मेलन के माध्यम से देश और समाज में मैं अपने सनातन संस्कृति और धार्मिक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति है जिसमें मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: और अतिथि देवो भव : है। ”

राजनीतिक नेताओं द्वारा ‌ धार्मिक पुस्तकों का अपमान किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं होने से खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति विपक्ष की बनी हुई है। समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

साध्वी ने रामचरितमानस प्रकरण पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह चौपाई के अर्थ का अनर्थ कर रहे हैं क्यों नहीं अपनी बेटी का नाम सूपर्णनखा के नाम पर रख लेते हैं। यदि उनमें हिम्मत है तो कुरान के खिलाफ बोल कर दिखाएं तो उन्हें मालूम पड़ जाएगा जब सर तन से जुदा का फरमान जारी हो जायेगा।

विपक्षी दलों की अनावश्यक बयान बाजी पर उन्होंने कहा“ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर हमे गर्व है, वह बहुत दबंग हैं और वह हर भाषा में जवाब देना जानते हैं। विपक्षी पार्टियां हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है हिंदुओं को जागरुक रहने की आवश्यकता है क्योंकि हमें अखंड भारत चाहिए। ”

2024 के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फरिश्ता है हमें नरेंद्र मोदी के साथ अखंड भारत चाहिए उनके नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है | ‌समुदाय विशेष द्वारा चलाए जा रहे लव जिहाद की निंदा करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी इस पर सख्ती करनी चाहिए।