INAUGURATION: तमिल सभ्यता की समृद्धि वाले कीझादी संग्रहालय का उद्घाटन

INAUGURATION
तमिल सभ्यता की समृद्धि वाले संग्रहालय का उद्घाटन
INAUGURATION, 06 मार्च (वार्ता)- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार शाम दक्षिण शिवगंगा जिले के कीझादी में स्थापित अत्याधुनिक संग्रहालय का उद्घाटन किया, जिसने प्राचीन तमिल सभ्यता की सांस्कृतिक समृद्धि के माध्यम से वैश्विक लोकप्रियता प्राप्त की है। इस अवसर पर श्री स्टालिन ने कहा कि यह संग्रहालय संगम युगीन प्राचीन तमिलों के शाही जीवन का प्रमाण है। यह संग्रहालय 18.43 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ क्षेत्र में बना हुआ है, जिसमें पर्याप्त अवसंरचना मौजूद हैं। संग्रहालय को 2018 के बाद से तमिलनाडु राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई के चौथे और आठवें चरणों में प्राप्त 15,000 से ज्यादा अद्वितीय कलाकृतियों से सजाया गया है।
उन्हाेंने कहा , “ यह संग्रहालय हमारे प्राचीन तमिलों, उनकी कारीगरी और जीवन के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने संग्रहालय में शैक्षणिक पहलुओं को मजबूत करके छात्रों के लिए और ज्यादा सुलभ बनाने की बात की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार संग्रहालय में छह दीर्घाएं हैं। विशाल और सुंदर वातानुकूलित संग्रहालय आगंतुकों को कलाकृतियों का इतिहास और समृद्धि जानने के लिए एक आरामदायक वातावरण प्रदान करता है। इसमें वैगई घाटी सभ्यता की कलाकृतियों की झलक पाने के लिए टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मौजूद है।

INAUGURATION: तमिल सभ्यता की समृद्धि वाले कीझादी संग्रहालय का उद्घाटन

इन सभी सुविधाओं के साथ संग्रहालय को एक वर्चुअल वास्तविक प्रदर्शनी में शामिल किया गया, जिससे दर्शकों को बहुत आनंद महसूस हुआ। संग्रहालय में संगम युग के समुद्री व्यापार को याद करते हुए एक मालवाहक जहाज की प्रतिकृति भी शामिल की गई है और मिट्टी के बर्तनों को भी विभिन्न आयामों में प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा, खुदाई से प्राप्त प्राचीन सिक्के भी प्रदर्शित किए गए हैं। संग्रहालय में बर्तन, कार्नेलियन मोती, चांदी के पंचमार्क सिक्कों से लेकर लोहे के हथियार और कलश सब कुछ मौजूद हैं।