रंजन कुमार बने बिहार एवं झारखंड के नए मुख्य आयकर निदेशक (अन्वेषण)

RANJAN KUMAR
बिहार एवं झारखंड के नए मुख्य आयकर निदेशक
RANJAN KUMAR, 06 मार्च (वार्ता)- भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी रंजन कुमार ने मुख्य आयकर निदेशक बिहार एवं झारखंड का पदभार ग्रहण कर लिया है। संघ लोक सेवा आयोग के 1991 बैच के अधिकारी कुमार मुख्य आयकर आयुक्त, पणजी (गोवा) के पद पर कार्यरत थे। जहां से उनका स्थानांतरण पटना किया गया है। उन्होंने संजीव शर्मा की प्रोन्नति के बाद इस पद पर प्रभार ग्रहण किया है।

RANJAN KUMAR: रंजन कुमार बने बिहार एवं झारखंड के नए मुख्य आयकर निदेशक (अन्वेषण)

कुमार ने बातचीत में बताया गया कि आयकर चोरी में लिप्त एवं कालाधन रखने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई तेज किया जाएगा। कुमार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग का मुख्य कार्य केंद्र सरकार के लिए राजस्व एकत्र करने के लिए बने विभिन्न प्रत्यक्ष कर कानूनों को लागू करना है, इनमें से सबसे महत्वपूर्ण आयकर अधिनियम,1961 है। यह बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम, 1988 और काला धन अधिनियम, 2015 जैसे अन्य आर्थिक कानूनों को भी लागू करता है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश की कुल 136,30,06,000 की आबादी में एसेसमेंट ईयर 2020-21 के मुताबिक देश में कुल 8,22,83,407 आयकर दाता हैं।