IPL 2024: हार के बावजूद RCB के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी आईपीएल की दूसरी टीम

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को घर में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस हार के बावजूद भी आरसीबी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बन गई। 5 बार की चैंपियन  इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली थी और वर्तमान में 1575 छक्कों के साथ टॉप पर मौजूद है। बेंगलुरु ने शुक्रवार, 29 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु टीम ने 11 छक्के लगाए। विराट कोहली (4), फाफ डु प्लेसिस (1), कैमरून ग्रीन (2), ग्लेन मैक्सवेल (1), दिनेश कार्तिक (3)। विराट कोहली आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा (241) छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ा

आईपीएल में 1500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली टीमें

  1. मुंबई इंडियंस – 1575
  2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1500
  3. चेन्नई सुपर किंग्स- 1421
  4. पंजाब किंग्स – 1421
  5. कोलकाता नाइट राइडर्स – 1365
  6. दिल्ली कैपिटल्स- 1229
  7. राजस्थान रॉयल्स- 1144
  8. सनराइजर्स हैदराबाद- 893
  9. लखनऊ सुपर जाइंट्स- 238
  10. गुजरात टाइटंस- 210