इरशाद अहमद सीरिया सीरिया में भारत के अगले राजदूत बने

इरशाद अहमद
इरशाद अहमद

इरशाद अहमद को सीरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। इरशाद अहमद जल्द ही यह पद संभालेंगे। विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन ने हाल ही में सीरिया के प्रधान मंत्री हुसैन अर्नस के साथ भारत-सीरिया द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। चर्चा के दौरान विकास साझेदारी, व्यापार और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर बातचीत हुई।

इससे पहले, विदेश मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन ने ट्वीट करते हुए खुशी का इजहार किया कि उन्होंने सीरिया के दमिश्क में सीरिया के प्रधानमंत्री, हुसैन अर्नौस के साथ एक सार्थक बैठक की। इस बैठक में भारत और सीरिया के बीच विकास साझेदारी, व्यापार और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढें: जम्मू कश्मीर में निकाली गई ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस, इन शर्तों पर जुलुस निकालने की मिली अनुमती