Jammu: जंबू जू में इस एनिमल का लोगों में ज्यादा क्रेज

बता दें कि जम्मू में दूसरे राज्यों से वन्यजीवों के लाए जाने के बाद जंबू जू में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। यहां पर लोगों की अच्छी भीड़ जुट रही है और उसमें दूसरे राज्यों के लोगों की संख्या अधिक है। प्रतिदिन 3000 हजार से अधिक लोग जम्मू जू पहुंच रहे हैं।
इसक साथ ही जबकि अक्टूबर में महज 300 से 600 पर्यटक ही यहां पहुंचा करते थे। मगर अब नए वन्यजीवों के यहां आने से बदलाव आया है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु कुछ समय जगटी में ठहर कर जंबू जू की सैर कर रहे हैं और अपना समय गुजार रहे हैं। नवंबर में यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर लाया गया था।
उसके बाद शेर, काला हिरण, मगरमच्छ, घड़ियाल लाए गए। इससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी। इस समय जंबू जू में करीब पांच दर्जन वन्यजीवों को रखा गया है और इनमें बंगाल टाइगर को देखने के लिए सबसे ज्यादा लोग उमड़ रहे हैं। जंबू जू में नर और मादा बंगाल टाइगर लाए गए हैं।
वहीं, स्नेक चैंबर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां पर डेढ़ दर्जन सांप पल रहे हैं। सांप में अजगर ने लोगों का काफी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जंबू जू में सैर करने व वन्यजीवों को देखने आईं मधु कौर ने बताया कि जब इस जू का उद्घाटन हुआ था।
उसके बाद वह इस जू में आई। पहले यहां पर वही जानवर थे, जो कि मांडा में रखे गए थे। यहां आकर कोई ज्यादा अच्छा नहीं लगा था। मगर अब तो शेर के दर्शन हो रहे हैं। बंगाल टाइगर को बखूबी से देखा जा सकता है। वहीं, बीकानेर से आए मोहन सिंह ने बताया कि काला हिरण देखकर उनको काफी अच्छा लगा।