Karnataka Elections 2023: BJP ने आगामी चुनावों के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Karnataka Elections 2023
Karnataka Elections 2023

Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (19 अप्रैल) आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता के नाम शामिल हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनुभवी नेता बीएस येदियुरप्पा और नलिन कुमार कटील अन्य 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे

ये भी पढ़ें: MP: सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट की मौत, 2 घायल | वीडियो

उम्मीदवारों की तीसरी सूची – Karnataka Elections 2023

इस बीच, भाजपा ने 10 मई को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार को 10 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में महादेवपुरा से भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को मैदान में उतारा है।

वोटों की गिनती 13 मई को होगी। पार्टी ने इससे पहले 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की थी, जिसमें मदल विरुपक्षप्पा सहित सात मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था, जिन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पार्टी ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने अपने एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को भी टिकट नहीं दिया है, जो पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: मैं NCP के साथ हूं, NCP के साथ रहूंगा: BJP गठबंधन की अफवाहों पर अजित पवार