महाराष्ट्र में बासी खाना खाने से 52 गायों की मौत

Kolhapur cows die
Kolhapur cows die

Kolhapur cows die, कोल्हापुर 24 फरवरी (वार्ता) : महाराष्ट में शुक्रवार को बासी खाना खाने के बाद 52 गायों की मौत हो गयी है जबकि 30 गाय की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना सिद्धगिरी कनेरी मठ पर आराध्य कडसिद्धेश्वर स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित सात दिवसीय ‘सुमंगलम पंचमहाभूतम लोकोस्तव’ में घटी है। यहां इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत के बाद आज सुबह लोकोस्तव स्थान पर हंगामा मच गया। उन्होंने बताया कि गोशाला में कुछ लोगों ने गायों को चारे की जगह बासी खाना दे दिया और गायों की इस बासी खाने से मौत हो गई।

Kolhapur cows die

पशु चिकित्सक वाईए पठान ने कहा कि गायों के पेट में यूरिक एसिड बनने के कारण गायों की मौत हुई है और जिन गायों की हालत गंभीर है उऩ्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि कनेरी मठ में देशी गायों को शरण देने और सुरक्षा के मद्देनजर को देखते हुए स्वामी कडसिद्धेश्वर महाराज ने ‘गोशाला’ की शुरुआत की

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र कैबिनेट ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पर लिए बड़े फैसले