मध्यप्रदेश का सांची होगा देश का पहला सोलर सिटी : शिवराज

लाड़ली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना

भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश का वर्ल्ड हेरिटेज शहर सांची देश का पहला सोलर सिटी होगा। श्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश के वर्ल्ड हेरिटेज शहर सांची को पूर्ण सोलर सिटी बनाया जा रहा है। जिस गति से वहां काम हो रहा है, उसके हिसाब से आगामी तीन मई तक ये काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन मई सोलर इंटरनेशनल डे के तौर पर मनाया जाता है, उस दिन मध्यप्रदेश का एक शहर सोलर सिटी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सांची ये उपलब्धि पाने वाला देश का पहला शहर होगा। ये पर्यावरण को बचाने की दिशा में अहम काम होगा।