शर्मा और हितानंद ने शहीद दिवस पर अमर शहीद को किया नमन

Martyr's Day
Martyr's Day

Martyr’s Day, भोपाल, 23 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आज यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये। शर्मा और हितानंद ने इसके साथ ही शहीद हेमू कालाणी के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Martyr’s Day

प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि देश की अखंडता के लिए क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर झूल गए। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान महापौर मालती राय, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

यह भी पढ़ें : कैदी की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु