चिराग दिल्ली से निकाली गई परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा

राजधानी दिल्ली के चिराग दिल्ली क्षेत्र में आज परशुराम जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान चिराग दिल्ली क्षेत्र से परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली गई। जिस यात्रा में कालका जी मंदिर के पुजारी सुनील (सन्नी) (Sunil sunny) शामिल हुए।

परशुराम सेना चिराग़ दिल्ली और समस्त चिराग़ दिल्ली ग्रामवासियों ने परशुराम जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही सभी ने मिलकर भंडारा वितरण किया। इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में नवयुवक , महिला एवं चिराग़ दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

इसी के साथ ही कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज, निगम पार्षद कर्षण झाकर और भी सामाजिक संस्था शामिल हुई।

परशुराम जन्मोत्सव

वैशाख मास की तृतीया तिथि के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुरामजी का अवतार हुआ था। इसलिए हर साल वैशाख मास की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुरामजी को आवेश अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं में भगवान परशुरामजी की कई ऐसी कथाओं का वर्णन मिलता है जिससे मालूम होता है कि परशुरामजी अत्यंत क्रोधी स्वभाव के हैं। साथ ही कथाओं से मालूम होता है कि परशुरामजी अमर हैं और सृष्टि के अंत तक वह धरती पर विराजमान रहेंगे।

सुनील (सन्नी ) पुजारी श्री कालका जी मंदिर