POOJA SPECIAL: फर्रुखाबाद से गुजरेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल

POOJA SPECIAL
फर्रुखाबाद से गुजरेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल

POOJA SPECIAL, 22 अप्रैल (वार्ता)- रेलवे प्रशासन ने 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद के रास्ते से संचालित करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के रेल प्रवक्ता शनिवार को बताया कि रेल प्रशासन द्वारा संचालित होने वाली पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन मई से 28 जून के बीच मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को चलेगी जबकि पांच मई से 30 जून के बीच 09184 बनारस से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

POOJA SPECIAL: फर्रुखाबाद से गुजरेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल

उन्होंने बताया कि विशेष गाड़ी मुंबई सेंट्रल से आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, से पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन 22.40 वजे पहुंचेगी और उसके बाद यहां से 23.15 वजे चलकर कन्नौज ,कानपुर सेंट्रल लखनऊ के बाद बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में 09184 बनारस से 14.30 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी और फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी।

यह भी पढे़ं- Char Dham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना के पांच जवानों की शहादत के बाद गुरुवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया