PM मोदी 26 अगस्त को जाएंगे बेंगलुरु, ISRO के वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

PM मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के बाद बेंगलुरु जाएंगे
PM मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के बाद बेंगलुरु जाएंगे

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग का कल पूरे देशवासियों को इंतजार था। इसरो के विज्ञानिकों की मेहनत और उनके संघर्ष का परिणाम यह है कि चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है। इस सफलता ने देशवासियों का मनोबल बढ़ा और भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठा को और भी बुलंद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के बाद 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे और ISRO के वैज्ञानिकों से मिलेंगे, जहां वह उनकी मेहनत और सफलता की मंजिल की दिशा में बधाई देंगे। वे पहले भी चंद्रयान-2 के समय ISRO हेडक्वार्टर्स में थे, लेकिन उस समय विक्रम लैंडर की सफलता नहीं मिल सकी थी। चंद्रयान-3 के सफलता के साथ, उनका पुनः प्रयास और मेहनत फली बरसी मानी जा रही है।

ये भी पढें: नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार, 7 लोगों की मौत और 19 यात्री घायल