प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना पर जताया दुख, 2 लाख देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना पर जताया दुख

मिजोरम की रेलवे पुल दुर्घटना में घातक परिणामों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने सभी मारे गए मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। उन्होंने दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायल हुए कार्मिकों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया है।

यह दुखद घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर स्थित साइरंग इलाके में घटी थी। इस दुर्घटना से 17 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के समय पुल पर काम कर रहे करीब 40 मजदूर थे।

भारतीय रेलवे की योजना के तहत पूर्वोत्तर की सभी राजधानियों को रेलवे लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत आइजोल में रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा था। यह पुल आइजोल को गोवाहाटी से जोड़ता है और साइरंग आइजोल के बीच स्थित है। इस पुल की ऊंचाई 104 मीटर थी। यह पुल कुरंग नदी पर बनाया जा रहा था और साइरंग आइजोल के पहले अंतिम रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ था।

ये भी पढें: चंद्रयान-3 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ: लाइव गतिविधियां, उतरने का समय