पुतिन संघीय असेंबली को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति

माॅस्को, 21 फरवरी (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को संघीय असेंबली को संबोधित करेंगे। श्री पुतिन के मॉस्को के समयानुसार दोपहर 12:00 बजे संबोधन शुरू करने की संभावना है। राष्ट्रपति का संबोधन संघीय असेंबली में एक राजनीतिक संदेश है जो अल्पावधि में देश के विकास के राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। यह समग्र आर्थिक और राजनीतिक प्राथमिकताओं को निर्धारित करता है और विशिष्ट विधायी पहलों को शामिल करता है।