हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर, अबतक 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर
हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर ढा रहा है। राज्य में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद अब तबाही की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 24 घंटे कीलगातार बारिश में हिमाचल में 6 लोगों की मौत हो गई है. 3 राष्ट्रीय हाइवे बंद हो गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बारिश के कारण कुल्लू-मनाली मार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिर गए हैं और रामशिला के पास ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कुल्लू और मनाली से अटल टनल और रोहतांग की ओर जाने वाले वाहनों रोका गया है।

बारिश से 6 की मौत

हिमाचल के चम्बा जिले में भूस्खलन के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा रात में हुआ है। इसके साथ ही, श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लापता हैं। इन सभी लोगों ने ग्लेशियर से फिसल कर गिर गए हैं। कुल्लू के लंका बेकर में एक मकान गिरा है और एक महिला की मौत हो गई है। पहाड़ियों की रानी शिमला में भी बारिश के कारण हादसों की घटनाएं देखी जा रही हैं। एक घर पर लैंडस्लाइड हुआ है। कोटगढ़ में भी एक हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोग दब गए हैं, जिनमें माता-पिता और उनका बेटा भी शामिल हैं, जिनकी मौत हो गई है।

ये भी पढें: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मरने वालों की संख्या 20 पहुंची