चित्रकूट में मनाया गया रामजन्मोत्सव

Ram Janmotsav
Ram Janmotsav

Ram Janmotsav, चित्रकूट 30 मार्च (वार्ता) : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में गुरूवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चित्रकूट के सभी मंदिरों में भगवान राम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Ram Janmotsav

चित्रकूट में विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशों से भी लोग अपने गुरु स्थान में भगवान राम का जन्म उत्सव मनाने आए थे। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर पड़ने वाले चित्रकूट धाम में आज 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस मौके पर जगह जगह रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश शासन प्रशासन और मंदिर मठों एवं संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चित्रकूट के मठ मंदिर के महंत व संतो की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : कन्या पूजन कर योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना