राम शर्मा की नई फिल्म में काम करेगे अरविंद अकेला कल्लू

Ram Sharma
Ram Sharma

Ram Sharma, मुंबई, 23 मार्च (वार्ता) : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू फिल्मकार राम शर्मा की फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। निर्माता राम शर्मा ने अपनी नई फिल्म के लिए अरविंद अकेला कल्लू को अनुबंधित कर लिया है। यह फ़िल्म शर्मा फ़िल्म के बैनर तले बनने जा रही हैं। इस फ़िल्म से पहले राम शर्मा ने पवन सिंह के साथ हमार स्वभिमान बनायी थी।

Ram Sharma

राम शर्मा अपनी नयी फिलम की शूटिंग जुलाई महीने में लखनऊ और साउथ इंडिया के कई मनोरम जगहों पर करेंगे। राम शर्मा ने बताया कि यह फ़िल्म पैन इंडिया के हिसाब से बनेगी ,जिसने बॉलीवुड के भी कई कलाकार नजर आएंगे। इस फ़िल्म को अरविंद चौबे निर्देशित करेंगे

यह भी पढ़ें : TRAILER RELEASE-आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज