शक्कर में नरमी, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहन मजबूत, दाल महंगी, चावल सामान्य

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में नरमी बताई गई। खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। तिलहन में मांग रही। आज सोयाबीन घटकर बिका। दलहनो में उठाव से मजबूती दर्ज की गई। दालो में मांग से भाव ऊंचे रहे। चावल में कामकाज साधारण रहा। किराना बाजार शक्कर में खरीदी सुस्त बताई गई।

आज शक्कर में कामकाज 3620 से 3660 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 05 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा, खोपरा गोला में मांग रही। साबूदाना में खरीदी साधारण बताई गई। तेल-तिलहन खाद्य तेल मंदी लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता होकर बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली रही। दाल-दलहन स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन मजबूती लिए बताए गए। दालों में भाव बढ़े। आज दालें महंगी बिकी। चावल में पूछपरख बनी बताई गई।