SUDAN: सूडान में फंसे युवक ने मोदी से लगायी मदद की गुहार

SUDAN
सूडान में फंसे युवक ने मोदी से लगायी मदद की गुहार

SUDAN, 23 अप्रैल (वार्ता)- अफ्रीकी देश सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के कारण हालत खराब होने लगे हैं। वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से एक उत्तरप्रदेश (यूपी) के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं। वहां की स्थिति को लेकर राजेश के परिवार के लोग चिंतित हैं।

परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रोजी रोटी के सिलसिले में पिछली आठ मार्च को सूडान गए राजेश की पत्नी व बच्चे किसी अनहोनी की आशंका से जहां चिंतित हैं।

SUDAN: सूडान में फंसे युवक ने मोदी से लगायी मदद की गुहार

उन्होने राजेश की सकुशल वापसी के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगायी है। दो भाइयों में सबसे बड़े दिनेश सिंह दिल्ली रहतें है, जबकि राजेश सिंह अभी बीते माह सूडान पहुंचे। उधर, राजेश के वृद्ध पिता राममूरत सिंह की अभी बीते छह अप्रैल को मृत्यु हो गई थी।

राजेश की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि दोपहर में पति द्वारा मोबाइल पर मैसेज किया गया था। यहां की स्थिति बेहद खराब है। बमबाजी और मारपीट हो रही है। शनिवार रात सवा आठ बजे कई बार फोन किया गया लेकिन मोबाइल ऑनलाइन होने के बाद भी फोन रिसीव न होने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी के साथ पुत्री ज्योति पुत्र वीरू सिंह व गोलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।