SYRIA: मिस्र ने किया सीरिया में आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान

SYRIA
मिस्र ने किया सीरिया में आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान
SYRIA, 10 अप्रैल (वार्ता)-मिस्र ने रविवार को सीरिया की सुरक्षा एवं स्थिरता को बहाल करने के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान किया। मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री सामेह शौकरी ने सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन के साथ एक फोन कॉल के दौरान सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के अनुरूप, सीरिया में एक व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए पेडरसन के सभी प्रयासों को मिस्र का पूर्ण समर्थन दोहराया।

 

SYRIA: मिस्र ने किया सीरिया में आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप को समाप्त करने का आह्वान

SYRIA: संयुक्त राष्ट्र के दूत ने मिस्र को उसके योगदान और सीरियाई संकट को हल करने में किये जा रहे उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बयान के अनुसार शौकरी और पेडरसन ने सीरियाई लोगों की पीड़ा कम करने के उपायों पर भी चर्चा की।

 

यह भी पढ़ें- जम्मू: संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी