मुम्बई साइबर टीम द्वारा शिक्षक को ठगी मामले में किया गिरफ्तार

दमोह, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मडियादो थाना के एक शिक्षक को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा एक ठगी मामले में गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुलायजा कराकर अपने साथ ले जाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच में मुंबई के किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो काल डिटेल के अनुसार यह जानकारी दमोह जिले के मडियादो की निकली। इसी बीच कल रात्रि मुंबई क्राइम ब्रांच ने मडियादो आकर शिक्षक लक्ष्मी तंतुवाय को अपने खाते से साइबर ठगी का रुपया ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।