अरकांसस में तूफान से तीन लोगों की मौत

वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के अरकांसस राज्य में आये भीषण तूफान से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
एबीसी ने शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि तूफान के कारण नॉर्थ लिटिल रॉक में एक मौत की सूचना मिली थी, जबकि दो और मौतें वीन शहर में हुई हैं। एबीसी के अनुसार, पुलास्की काउंटी क्षेत्र में कम से कम 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी।
अरकांसस की गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने विनाशकारी तूफान के कारण राज्य में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। इसके कारण राज्य के 80,000 से अधिक लोगों के घरों में शुक्रवार रात बिजली की आपूर्ति बाधित हाे गयी थी।